जीते हुए प्रत्याशी की गाडिय़ों को रोका और फेंके पत्थर,पुलिस के साथ की धक्का-मुक्की

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कल उपचुनाव में नोखा से भाजपा प्रत्याशी आयुष भादू ने जीत दर्ज की। जिसके बाद बवाल हो गया। हारे हुए प्रत्याशी के समर्थकों ने गािडय़ों पर पत्थर फेंके और गाडिय़ों के शीशे तोड़ दिए। इस सम्बंध में पांचू पुलिस थाने में करीब एक दर्जन से अधिक नामजद व 50-60 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार आयुष भादू अपने साथियों के साथ अपने घर कूदसू जा रहा था। इसी दौरान आरोपित ने आयुष व उसके साथ की गाडिय़ों पर पत्थर फेंके और गाडिय़ों को रोकने का प्रयास किया। इस सम्बंध में एसआई सुरेश भादू ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपित ने पुलिस बल पर भी हमला करने का प्रयास करते हुए राजकार्य में बाधा उत्पन्न की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!