12 कक्षा की छात्रा ने चुन्नी से फंदा लगाकर किया सुसाइड़

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 17 वर्षीय बच्ची के चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या करने की खबर सामने आयी है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के गंगाशहर रोड़ की है। इस सम्बंध में मृतक के पिता ने रिपोर्ट दी है। जिसमें बातया गया है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी जो कि 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। 15 फरवरी की दोपहर को 4 बजे के आसपास कमरे में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों नाबालिग को लेकर अस्पताल गए लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिसकी जांच थानाधिकारी विश्वजीत ङ्क्षसह कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!