राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ईंट के भट्टे पर काम कर रहे मजदूर पर दीवार गिर जाने की खबर सामने आयी है। घटना अनूपगढ़ के गांव 87 जीबी की है। जहां पर मजदूर पर एक ईंट भट्टे पर 12 फीट ऊंची पक्की ईंटों की दीवार गिर गई। जिससे एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। राजूराम के पिता झाबर मेघवाल ने बताया कि गांव 87 जीबी में एक ईंट भट्टे पर राजूराम मेघवाल पर अचानक करीब 12 फीट ऊंची पक्की ईंटों की दीवार गिर गई। जिससे राजूराम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने राजूराम को अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर गंभीर हालत होने पर राजू को बीकानेर रेफर कर दिया गया। हादसे में राजूराम के जबड़े की हड्डी टूट गई है और गर्दन में भी गंभीर चोट आई है।
