चाकू से हमला करने का आरोप

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। चाकू से हमला कर व्यक्ति को गंभीर चोटें पहुंचाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में वार्ड नम्बर पांच पारवा के रहने वाले हिम्मत ङ्क्षसह ने नारायणराम, अचलसिंह,हलफदास,गोपीकिशन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना मुख्य गुवाड़ मौजा पारवा में 13 फरवरी की शाम की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपित ने उसे जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में प्रार्थी के शरीर पर चोटें लगी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!