You are currently viewing गंगाशहर: ब्याज पर लिए पैसे देने के बाद भी नही लौटाई चैन,धोखाधड़ी के आरोप

गंगाशहर: ब्याज पर लिए पैसे देने के बाद भी नही लौटाई चैन,धोखाधड़ी के आरोप

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सोना गिरवी रखकर ब्याज पर पैसे लेने के बाद धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में तुलसी समाधी के पीछे रहने वाले महादेव सुथार ने मनीष माकड निवासी सिनै मैजिक के पास के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना रोड नम्बर 5 सिनैमैजिक के पास 15 नवम्बर 2024 की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसने अपनी पत्नी की 25 ग्राम के करीब सोने की चैन गिरवी रखकर आरोपित से 50 हजार रूपए उधार ब्याज पर लिए थे। प्रार्थी ने बताया कि उसने पैसे व ब्याज आरोपित को लौटा दिया लेकिन उसके बाद भी आरोपित ने उसे उसकी चैन नहीं लौटाई और ना रूपए दिए। प्रार्थी ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।