यूथ कांग्रेस ने जलाए टायर,मांगे नहीं मानी तो पूरे जिले में उग्र प्रदर्शन की चेतावनी,देखें वीडियो

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज किसानों को पानी की मांग को लेकर बीकानेर से श्रीगंगानगर तक प्रदर्शन जारी है। अनूपगढ़,खाजूवाला में भी लगातार प्रदर्शन को लेकर खबरें सामने आ रही है। लूणकरणसर आज बंद बुलाया गया है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया गया है। अलसुबह से ही प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण तरीके से बंद करवाने में जुटे है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। वहीं यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भंवरलाल कूकणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जामसर में चक्का जाम किया और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान यूथ कांगे्रस के जिला अध्यक्ष भंवरलाल कूकणा ने कहा कि किसानों के हक के लिए यूथ कांग्रेस का हर कार्यकर्ता तैयार है। सरकार और प्रशासन ने अगर समय रहते किसानों की मांगो को नहीं माना तो यूथ कांग्रेस पूरे जिले में उग्र प्रदर्शन करेगी। जिसकी पुरी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!