You are currently viewing शहर के इस क्षेत्र में पुलिस ने पकड़ी लाखों की अफीम,एक गिरफ्तार

शहर के इस क्षेत्र में पुलिस ने पकड़ी लाखों की अफीम,एक गिरफ्तार

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसपी कावेन्द्र सागर के निर्देशन में देर रात सदर थानाधिकारी ने यह कार्रवाई की है। पुलिस टीम एमएस हॉस्टल के पास से एक व्यक्ति केा करीब एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के पास से बाइक को भी जब्त किया है। जानकारी के अनुसार युवक अफीम की डिलीवरी देने के लिए पहुंचा था लेकिन पुलिस ने इससे पहले ही आरोपित को दबोच लिया। पकड़ी गई अवैध अफीम की बाजार में कीमत लाखों में आंकी जा रही है। पुलिस ने फलोदी निवासी महिपाल सिंह पुत्र पतराम को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।