खरीद में मिली खामियां,अव्यवस्था पर जमकर बरसे विधायक,किसानों ने सुुनाई आपबीती,देखें वीडियो

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सरकारी खरीद पर मंूगफली की खरीद जारी है। शिकायतों और अव्यवस्था की सूचना पर आज बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर अव्यवस्था का अंबार दिखा। मौके पर विधायक ने किसानों से बातचीत की तो किसानों ने आपबीती सुनाई और कहा कि हमे घंटो बारी के लिए इंतजार करना पड़ता है जबकि आढ़तियों का माल तुरंत तुलवा दिया जाता है।
मौके पर भारी अव्यवस्था देख विधायक ने मौके से अधिकारियों को फोन किया और नियमों की पालना करवाने के लिए कहा। इस दौरान विधायक ने कहा कि जल्द से जल्द व्यवस्था को सुधारा जावे ऐसा नहीं चलेगा। विधायक ने कहा कि में लगातार किसानों के साथ खडा रहूंगा विधायक ने कहा कि ना तो अधिकारी संतोषजनक जवाब दे पाए है और ना ही नियमों की पालना हो रही है। ऐसे में सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ रही है और किसान घंटो परेशान हो रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!