You are currently viewing मजदूरी करके जा रहे व्यक्ति को क्रेन ने मारी टक्कर,मौत

मजदूरी करके जा रहे व्यक्ति को क्रेन ने मारी टक्कर,मौत

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। क्रेन द्वारा साइकिल चालक को पीछे से टककर मारने से मजदूर की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा कस्बे के बीकासर के पास की है। जहां पर साइकिल सवार राजूराम लखारा साइकिल पर मजदूरी करके लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से एक क्रेन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार गिर गया और क्रेन की चपेट में आ गया। जिसके चले वह बुरी तरीके से घायल हो गया। आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉम्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने क्रेन को अपने कब्जे में लिया है।