You are currently viewing नायक बने गंगा सागर फाउंडेशन के युवा विंग जिला अध्यक्ष

नायक बने गंगा सागर फाउंडेशन के युवा विंग जिला अध्यक्ष


राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सामाजिक सरोकारों से जुड़े सामाजिक संगठन के यूथ विंग के अध्यक्ष की नियुक्ति की गयी है। इस सम्बंध में सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत कातेला ने बताया कि गंगासागर फाउंडेशन लंबे समय से बीकानेर में सामाजिक कार्यो के प्रति समर्पित रहा है। आज हेमंत कातेला ने फाउंडेशन के यूथ विंग के अध्यक्ष के रूप में यशवर्धन नायक को नियुक्त किया हे। नायक अब फाउंडेशन के कार्यो को गति देंगेा। कातेला ने बताया कि जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। बता दे कि गंगासागर फाउंडेशन लगातार उपनगर गंगाशहर की जन समस्याओं को लेकर आवाज उठाता रहा है।