You are currently viewing गंगाशहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से टैक्सी चालक की मौत

गंगाशहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से टैक्सी चालक की मौत

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अज्ञात वाहन द्वारा टैक्सी को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में पुरानी लाईन के रहने वाले विजय कुमार ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाय है। घटना 3 फरवरी की दोपहर को नोखा रोड़ विष्णु धर्म कांटे के पास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात वाहन ने उसके भाई की टैक्सी को टक्कर मार दी। जिससे टैक्सी पलट गयी। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।