राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शुक्रवार की सुबह-सुबह ही सड़क हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर गांव कितासर से पहले पेट्रोल पंप के पास की है। जहां पर बीकानेर से जयपुर की और जा रही निजी ट्रेवलस की बस और सामने से आ रही कार में भिड़ंत हो गयी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गयी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी। हादसे के बाद शव गाड़ी में बुरी तरीके से फस गए। जिनको काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग भी एकत्र हो गए और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से शव को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों में दो पुरूष बताए जा रहे हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!