विवाहिता ने मिस यू का स्टेटस लगाया और कूद गई कूंड में,लिखा-सास को हथकड़ी जरूर लगाना

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विवाहिता द्वारा मिस यू मम्मी-पापा का स्टेटस लगाकर कूंड में कूद जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोलायत के हदां थाना क्षेत्र की हे। जहां पर सियाणा गांव में एक विवाहिता ने कूंड में कूदकर खुदकुशी कर ली। इस संबंध में मृतका के पिता देवी सिंह ने ससुर छालुसिंह, सास कमा कंवर व ननद सोनू कंवर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

 

परिवादी के अनुसार उसकी पुत्री दुर्गा कंवर का विवाह 18 जुलाई 2021 को हंदा थानाक्षेत्र के सियाणा कुंडलियां निवासी दिलीप सिंह पुत्र छैलू सिंह के साथ हुआ। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। इस मसले को लेकर रिश्तेदारों में कई बार पंच-पंचायती भी हुई, जिसके बाद दुर्गा को ससुराल भेज दिया।

परिवादी ने बताया कि 14 जनवरी की सुबह बेटे मूलसिंह ने मोबाइल पर दुर्गा कंवर के सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टेटस देखा, जिसमें लिखा था आई मिस यू मम्मी-पापा, मेरी सास को हथकड़ी का बहुत शौक है, जरूर पहनाना। यह देखकर वह घबरा गया। इसके बाद हमने दुर्गा के नंबर पर फोन किया, जो बंद था। गांव के लोगों से संपर्क किया, तो घटना का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!