राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सीढिय़ों से गिरने के कारण मजदूर की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के जयमाता वूल्स मिल बीछवाल 12 जनवरी की रात की है। इस सम्बंध में मृतक के रिश्तेदार लालू मांझी ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि उसका रिश्तेदार शंभु माझाी जो कि फैक्ट्री में काम करता था। रात के समय में विश्राम गृह की सीढिय़ों से गिर गया। जिसे अस्पातल लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
