राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नाबालिग की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील फोटो वायरल करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पांचू पुलिस थाने में नारायणराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना 10 दिसम्बर की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उसकी बेटी व नाबालिग भतीजी के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनायी। जिसके बाद आरोपित ने उसका दुरूपयोग करते हुए अश्लील फोटो वायरल की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



