You are currently viewing नयाशहर: 32 वर्षीय विवाहिता को अचानक हुई सांस में दिक्कत और हो गयी मौत

नयाशहर: 32 वर्षीय विवाहिता को अचानक हुई सांस में दिक्कत और हो गयी मौत

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अचाक सांस लेने में तकलीफ होने और उल्टी के चलते 32 वर्षीय विवाहिता की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नयाशहर थाना क्षेत्र के भूतनाथ मंदिर के पीछे नत्थुसर बास में 11 जनवरी की रात को करीब 11 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतका के पितप रामधन ने रिपोर्ट दी है। प्रार्थी ने बताया कि उसकी 32 वर्षीय बेटी संगीता सोनी जो कि घर का काम कर रही थी। इसी दौरान उसे उल्टी आने लगी। जिसके बाद वह सो गयी। सोने के बाद भी उल्टी आयी और बोली की सांस लेने में तकलीफ हो रही है। जिसके बाद प्रार्थी का बेटा टैक्सी में अस्पताल लेकर गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।