राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। डिजीटल होते समय में साइबर ठगी भी लगातार बढ़ रही है। जिसको लेकर लगातार मुहिम भी जारी है। इसी बीच डीग से एक राहत की खबर सामने आयी है। जहां पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर साइबर ठगी पर करारी चोट मारी है। डीग क्षेत्र के गांवों में साइबर ठगी करने वालों का विरोध शुरू हो गया है। कई गांवों के बुजुर्ग व लोगों ने युवाओं को साइबर ठगी नहीं करने के लिए शपथ दिलाई।
वहीं डीग के पालड़ी गांव में बुजुर्ग व गणमान्य लोगों ने साइबर ठगी के लिए खरीदे गए 300 मोबाइल व सिम को युवाओं और बच्चों से लेकर तोड़ दिए और सभी मोबाइल व सिम को जला दिया। बुजुर्गों ने संदेश दिया कि ठगी करने के नाम पर बदनाम हुए गांव को आदर्श गांव बनाएंगे। एक टीम बनाएंगे, जो गांव के किसी भी युवा या बच्चों की ओर से ठगी करने की जानकारी जुटाएगी और उन्हें सही राह पर लाएगी।
इससे पहले एक गांव में साइबर ठगी के विरोध में एकजुट हुए बुजुर्ग व गणमान्य लोगों ने युवाओं से मोबाइल लेकर कुएं में फेंक दिए थे और सभी को ठगी नहीं करने की शपथ दिलाई थी



