कोहरे की आगोश में नगर बीकाणा,ठंडी हवा के बीच शुरू हुई दिनचर्या

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रविवार की सुबह बीकानेर में ठंडी हवा और कोहरा लेकर आयी। जिसके चलते आम दिनों के मुकाबलें दिनचर्या देरी से शुरू हुई। अलसुबह से ही बीकानेर में घना कोहरा दिखा। जिसके चलते सड़कों पर वाहन की रफ्तार भी धीरे रहीं। वहीं सुबह 8 बजते-बजते ठंडी हवा छुट गई। जिसके चलते मौसम सर्द हो गया। जयपुर समेत कई शहरों में विजिबिलिटी 30 मीटर से कम रही। कोहरे के साथ ही 6 जिलों में कोल्ड वेव का भी असर रहा। मौसम विभाग ने 15 जनवरी से एक और नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने की संभावना जताई है। जिसके प्रभाव से उदयपुर, कोटा के अलावा जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बादल छाने और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई है।
पिछले 24 घंटे का मौसम देखे तो जयपुर, बीकानेर, अजमेर, जोधपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में बादल छाने के साथ कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!