इस कंपनी के यूजर को अब मिलेगा अनलिमिटेड डाटा,कंपनी ने की बड़ी तैयारी

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। डिजीटल दुनिया में हर रोज नए बदलाव हो रहे हैं। डिजीटल लाइफ में इंटरनेट की अहमियत बहुत ज्यादा हो गयी है। ऐसे में कंपनियां ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए कुछ नया करती रहती है। इसी कड़ी में अब वोडाफोन आइडिया ने यूजर को बड़ी खुशखबरी दी है।
कंपनी ने अपने प्रीपेड प्लान्स पर अनलिमिटेड डेटा देने का फैसला लिया है। यानी अब वीआई यूजर्स बिना किसी चिंता के डेटा यूज कर सकेंगे। कंपनी ने डेटा यूज पर कोई लिमिट नहीं रखी है। बताया जा रहा है कि कंपनी फिलहाल ट्रायल के तौर पर ये डेटा पैक लेकर आई है। माना जा रहा है कि आगे चलकर सभी यूजर्स के लिए ये बेनेफिट लागू किया जा सकता है।

आइये कंपनी के इस ऑफर के बारे में जानते हैं
वीआई के यूजर अब 365 रुपये से अधिक का रिचार्ज कराने वाले यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा देगी। यानी कंपनी के 365 रुपये, 379, 407, 449, 408, 469, 649, 979, 994, 996, 997, 998 और 1198 रुपये के प्लान पर यह ऑफर दे रही है। गौरतलब है कि ये प्लान पहले से चलते आ रहे हैं लेकिन इसमें अब इन पर नए बेनेफिट का ऐलान किया गया है। फिलहाल यह ऑफर मध्य प्रदेश, राजस्थान और आंध्र प्रदेश में चलाया जा रहा है। उम्मीद है कि कंपनी आगे चलकर इसे पूरे देश में लागू कर सकती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!