अलसुबह बीकानेर में बूँदाबांदी,कोहरे और ओलावृष्टि का अलर्ट

राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। लगातार प्रदेश में मौसम बदल रहा है। शनिवार की सुबह आमजन के लिए ठंडी हवा और बारिश लेकर आया। अलसुबह से ही बीकानेर जिले में बूँदाबाँदी शुरू हो गई साथ ही सर्द हवाए भी शुरू हो गई है। वही दूसरी तरफ़ विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि और घने कोहरे को लेकर भी अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने आज (शनिवार) बीकानेर, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के 15 जिलों में बादल छाने, बारिश होने और ओले गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। चूरू, सीकर, अलवर, हनुमानगढ़ और झुंझुनूं में ओले गिरने की संभावना है। 12 और 13 जनवरी को घने कोहरे का भी अलर्ट है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!