जेएससी इंग्लिश अकेड़मी व इंस्टीट्यूट का इंस्प्रेशन अवॉर्ड आयोजित,तीन होनहारों को मिली इलेक्ट्रिक स्कूटी

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गंगाशहर में स्थित जेएससी इंग्लिश अकेड़मी व इंस्टीट्यूट में आज इंस्प्रेशन अवॉर्ड कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें तीन होनहार विद्यार्थियो को 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। इस दौरान संस्था द्वारा होनहारों को इलेक्ट्रिक स्कूटी दी गयी।
सत्र 2023-24 की 12 वी बोर्ड परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली नेहा शर्मा, 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले मनसुख प्रजापत और 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले राजवीर कच्छावा को आज संस्थान द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित कर स्कूटी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधिकारी गंगाशहर सीओ पार्थ शर्मा, संतोषानंद जी महाराज और शिक्षाविद अक्खाराम चौधरी रहे।
गंगाशहर सीओ पार्थ शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को मोबाइल का सदुपयोग करना चाहिए और यातायात नियमों की पालना करनी चाहिए। पार्थ शर्मा ने जेएससी के संचालक जीत सर सोलंकी को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान का लगातार अच्छा परिणाम आप की टीम द्वारा की गई मेहनत और आपके कुशल प्रबंधन को दर्शाता है।
शिक्षाविद अक्खाराम चौधरी ने अपने संबोधन में जेएससी के इस स्कूटी वितरण कार्यक्रम को अनूठा बताते हुए कहा कि जेएससी एकमात्र इंस्टीट्यूट है जो अपने विद्यार्थियों को प्रेरणा देने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता है, जिसमें विद्यार्थियों को उच्च परिणाम पर स्कूटी संस्था द्वारा उपहार स्वरूप दी जाती है। अक्खाराम चौधरी ने कहा कि विद्यार्थियों को निराशा और असफलता से उभरकर आगे बढऩे की आवश्यकता है। जीवन में जीवन का मूल्य किसी भी लक्ष्य से ऊपर है, जिसकी अहमियत समझने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में उपस्थित श्री संतोषानंद जी महाराज ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कृति के पालन करने को कहा। इस दौरान संस्था के विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी मौजूद रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!