सरकारी कर्मचारियों के लिए आई राहत की खबर,तबादलों के लिए तारीख बढ़ी

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत की खबर सामने आयी है। प्रदेश की सरकार ने तबादलों को लेकर मियाद बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार प्रदेश की सरकार ने तबादलों के लिए पहले 10 जनवरी यानि आज शुक्रवार तक का समय दिया था लेकिन इसे पांच दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। ऐसे में अब सरकारी कर्मचारी 15 जनवरी तक तबादलों के लिए अपने प्रयास कर सकेंगे। ऐसे में अनेक ऐसे सरकारी कर्मचारी है जो बाकी है। उनको अब पांच दिनों को मौका मिल गया है। बता दे कि तबादलों को लेकर सरकारी कर्मचारी लगातार प्रयासरत है और लगातार नेताजी के चक्कर लगा रहे है। हालांकि तबादलों को दौर शुरू हो गया है। पुलिस विभाग और ग्रामीण व पंचायती राज विभाग में तबादलों की एक सूची जारी हो चुकी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!