ऊंट उत्सव के आगाज के साथ ही छलका रौबीले का दर्द,देखें वीडियो


राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर।
आज बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव का नगर सेठ लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के प्रांगण से आगाज हो गया। जिसके बाद हेरीटेज वॉक शहर के विभिन्न रास्तों से रामपुरिया हवेलियों पर पहुंची। हेरीटेज वॉक में अनेक रौबीलों ने अलग-अलग वेशभूषा में लोगों का मन मोहा और अपनी और खींचा। वहीं बीकानेर में मुंछों के लिए पहचाने जाने वाले गिरधर व्यास ने अपनी उपेक्षा को लेकर पर्यटन विभाग के अधिकारियों को कोसा। गिरधर व्यास की मुंछे कई फीट की है। जिसे देखने के लिए देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते है। हेरीटेज वॉक से पहले गिरधरी व्यास ने अपनी मुछों को खोलकर प्रदर्शन किया। इस दौरान गिरधर व्यास ने कहा कि में 40 वर्षो से मुछों को बढ़ा रहा हूं। कई मीटर की मुछें हो गयी हे लेकिन बड़ा दर्द होता है कि आज तक कभी पर्यटन विभाग ने उनका पोस्टर नहीं छापा। गिरधर व्यास ने कहा कि पर्यटन विभाग के अधिकारियों की और इशारा करते हुए कहा कि भगवान आपको सदबुद्धि दें। बता दे कि गिरधर व्यास मुछों के कारण बीकानेर ही नहीं अपितु पूरे भारतवर्ष जाने और पहचाने जाते हैं। गिरधर व्यास इन्हीें मुछों की बदौलत बालीवुड के एक्टर कपिल शर्मा के शॉ में भी अपनी मुछों का जलवा दिखा चुके हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!