पांच मंडल अध्यक्ष हुए रिपीट,कोलायत के कार्यकर्ताओं का इंतजार बढ़ा

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भाजपा का संगठन पर्व जारी है। बीते दिनों प्रदेश प्रभारी के सख्त निर्देशो के बाद रविवार को भाजपा ने शहर के अधिकांश मंडलों पर अध्यक्षों की घोषणा कर दी। शहर में गंगाशहर मंडल शेष रहा है। वहीं सोमवार को देहात के 27 में से 16 मंडलों की घोषणा कर दी गयी है। देहात में 11 मंडल शेष है। जिनमें कोलायत के सभी मंडल बाकी है। बीकानेर शहर में घोषित किए 9 मंडलों में दो मंडलों के अध्यक्षों को रिपीट किया गया है। जिनमें मुक्ताप्रसाद से कपिल शर्मा और शिवबॉडी से अभय पारीक शामिल है। वहीं देहात से तीन मंडल अध्यक्षों को रिपीट किया गया है। जिनमें बीछवाल से तोलाराम कूकणा,श्रीडूंगरगढ देहात से महेन्द्र ङ्क्षसह,नोखा के मुकाम से मांगू ङ्क्षसह को रिपीट किया गया है। देहात में घोषित किए मंडलों से अब लूणकरणसर से एक,खाजूवाला से एक,श्रीडूंगरगढ़ से दो और कोलायत के सभी सात मंडल बाकी है। वहीं नोखा के सभी मंडलों के अध्यक्ष घोषित कर दिए गए है।
कोलायत के सभी मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा रूकने के बाद चर्चा शुरू हो गयी हे कि आखिर कहां पेंच फंस गया जो कि कोलायत में एक भी मंडल के अध्यक्ष की घोषणा नहीं हो पायी है। ऐसे में माना जा रहा है कि अभी तक कोलायत के मंडल अध्यक्षों के लिए सहमति नहीं बन पायी है। कोलायत के कार्यकर्ताओं के लिए ऐसे में अब सस्पेंस बढ़ गया है कि आखिर सब जगह पर मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्तियां हो गयी है तो फिर हम ही बाकी क्यों है। ऐसे में कार्यकर्ताओं का इंतजार कुछ समय के लिए बढ़ गया है। हालांकि प्रदेश प्रभारी द्वारा 10 जनवरी तक मंडल अध्यक्षों की घोषणा के सख्त निर्देश दिए गए है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!