You are currently viewing पर्यावरण सरंक्षण की जिम्मेदारी सरकार नहीं बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य

पर्यावरण सरंक्षण की जिम्मेदारी सरकार नहीं बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य


राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राजकीय डूँगर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष सात दिवसीय शिविर में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए यूनेस्को से लैंड फ़ॉर लाइफ अवार्ड से सम्मानित एवं समाजविज्ञानी प्रो. श्याम सुन्दर ज्याणी ने कहा कि पृथ्वी का निरंतर बढ़ता तापमान गम्भीर चिंता का विषय है। पर्यावरण असंतुलन से विश्व मे विभिन्न गंभीर बीमारियां पनप रही है और विश्व गंभीर महामारियों के मुहाने पर है। पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं है वरण प्रत्येक नागरिक है।

हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक होकर आगे आना होगा। पारिवारिक वानिकी के अंतर्गत पर्यावरण के लिए परिवार के स्तर पर चिंता एवं जिम्मेदारी की आवश्यकता है। रामचंद्र मिशन एवं हार्टफुलनेस संस्थान के श्री ओम प्रकाश ने स्वयंसेवकों को ध्यान का महत्त्व बताया तथा स्वयंसेवकों को पंद्रह मिनट तक ध्यान का अभ्यास करवाया। व्याख्यान के पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा एन.एस. एस. कैंपस में श्रमदान किया गया। शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक केसरमल, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निर्मल कुमार रांकावत, डॉ. संपत लाल भादू एवं डॉ. राजेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।