राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ड्यूटी पर गए डॉक्टर के घर में सेंधमारी कर जेवरात पार कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी थाने में हाल सुदर्शना नगर के रहने वाले डॉ. अजयपाल ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना सुदर्शना नगर में 17 दिसम्बर की रात की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि वह रात के समय में ड्यूटी पर गया हुआ था। इस दौरान घर पर कोई नहीं था। अज्ञात चोरों ने घर में सेंधमारी कर जेवरात पार कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।