बीच समुंद्र में बोट पलटी,13 की मौत,100 का किया रेसक्यू

Screenshot

राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। बोट के समुद्र के बीच में पलट जाने से 13 लोगों की मौत हो गयी हे। वहीं 100 के करीब लोगों का रेसक्यू किया जा चुका है। घटना महाराष्ट्र के मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही नीलकमल बोट की है। जहां पर बोट में 80 लोगों की क्षमता वाली बोट में 100 से ज्यादा यात्री सवार थे, जिसमें से 13 लोगों की मौत हो गई है।

 

101 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। हादसा उरण के पास बुधवार शाम करीब 3:55 बजे हुआ। मुंबई से एलिफेंटा गुफाओं की ओर जाते समय अरब सागर में बुचर द्वीप के पास नौसेना की गश्ती स्पीड बोट ने नाव को टक्कर मार दी। इससे नाव में पानी भर गया और वह डूब गई।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में जानकारी दी कि मरने वाले 13 लोगों में से 10 आम लोग हैं जबकि 3 नेवी के कर्मचारी हैं। रेस्क्यू किए गए लोगों को छह अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!