You are currently viewing शादी में जाने का बोलकर निकले युवक का मिला शव,हत्या की आंशका

शादी में जाने का बोलकर निकले युवक का मिला शव,हत्या की आंशका

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ईमित्र संचालक के संदिग्ध अवस्था में शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना हनुमानगढ़़ के नोहर से जुड़ी है।
जहां पर गोरखाना गांव में खेत में यह शव मिला है। जानकारी के अनुसार जीतराम महार घर से शादी का बोलकर निकला था जो कि वापस नहीं लौटा। परिजनों ने हत्या की आंशका जताई है। जानकारी के अनुसार मृतक ईमित्र का संचालक है। घटना की सूचना मिलते ही खुईयां पुलिस मौके पर पहुंची ओश्र शव को नोहर के उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।