राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पेड़ से गिरने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना महाजन पुलिस थाना क्षेत्र के रोही बडेरण में 9 दिसम्बर की सुबह 10 बजे की है। इस सम्बंध में मृतक बेटे ओमप्रकाश पुत्र भागीरथ ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि उसके पिता ओमप्रकाश खेत में खेजड़ी के पेड़ पर थे और काम कर रहे थे। इसी दौरान पेड़ से गिर गए। जिसके चलते चोटिल हो और सांस लेने में दिक्कत हो गयी। प्राथर््ीा ने बताया कि जिसके बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
