HTML tutorial



]

गनमैन ने पहले महिला कांस्टेबल को मारी गोली और फिर खुद पर चला दी पिस्टल,दोनो गंभीर


राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पुलिस उपाधीक्षक के गनमैन द्वारा महिला कांस्टेबल को गोली मारने और फिर खुद पर गोली से वार करने की खबर सामने आयी है। घटना चितौडग़ढ़ से जुड़ी है। जहां पर बेगूं में पुलिस उपाधीक्षक के गनमैन कांस्टेबल सियाराम ने महिला कांस्टेबल पूनम पर गोली चला दी। इस सम्बंध में जानकारी मिली है कि महिला कांस्टेबल पूनम सोमवार शाम थाने के सामने स्थित उसके किराए के कमरे पर पहुंची तो कांस्टेबल सियाराम वहां पहले से मौजूद था।

 

उसने सर्विस पिस्टल से कांस्टेबल पूनम के सीने में गोली मार दी और खुद को भी गले में गोली मार ली। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पूनम बेगूं थाने में नियुक्त थी वहीं, सियाराम पुलिस उपाधीक्षक बेगूं अंजलि सिंह का गनमैन था।
कमरे में दो गोली चलने की आवाज सुन कर आसपास के लोगों ने थाने में सूचना दी। थाने से अन्य पुलिसकर्मियों ने दोनों घायलों को बेगूं उप जिला चिकित्सालय पहुुचाया। जहां से उन्हें चित्तौडग़ढ़ रेफर कर दिया गया।

Join WhatsApp Group Join Now
error: Content is protected !!