जिला बॉडी बिल्डिंग के चुनाव हुए संपन्न,व्यास अध्यक्ष तो पुरोहित बने सचिव

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज 8 दिसम्बर को जिला बॉडी बिल्डिंग के चुनाव धरणीधर महादेव मंदिर में हुए। चुनाव अधिकारी अधिवक्ता सुमेरदान बिठु द्वारा विधिक व नियमानुसार चुनाव संपन्न करवाए गए। जिसमें प्रतिनिधि राजस्थान बोडी बिल्डिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रफीक अंसारी व बीकानेर जिला खेल के प्रतिनिधी की देखरेख मे चुनाव पूर्ण हुए। चुनाव प्रक्रिया मे अध्यक्ष दुर्गा शंकर व्यास,सचिव एडवोकेट कपिल नारायण पुरोहित व कोषाध्यक्ष हरजोत गिल को बनाया गया।

 

तीनों पदाधिकारीयो को शपथ दिलाई गयी। तीनो की आपसी सहमति से पुरी कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरजू नारायण पुरोहित,कमल तंवर, सुनील व्यास,धर्मेन्द्र चौधरी,मनोज पुरोहित,उमेश पुरोहित उपाध्यक्ष बनाया गया। रामचंद्र ओझा , महानंद व्यास, अमित मिश्रा,मोहित स्वामी,देवेन्द्र बिस्सा को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया।

 

चुनाव प्रकिया पूर्ण होने के बाद एडवोकेट सुरेश नारायण,एडवोकेट नितीन चूरा, सत्य नारायण व्यास,एडवोकेट रमा शंकर,ओम माली,राम सा,तनुज हर्ष, बालु काका,पूर्व पार्षद गिरिराज जोशी, बबलजी, पूर्व पार्षद किशोर आचार्य, टनु काका, गणेश आचार्य,नरेश नारायण,एडवोकेट विजय आनंद पुरोहित, संतोष आचार्य,प्रथम छंगाणी, लोकेश नारायण,दिनेश सेवग,धर्मेश नारायण, आशीष सेवग, मनीष पुरोहित,श्रीपति नारायण, राहुल व्यास, मुरली माली, रवि पुरोहित, महेश रंगा,शिवम पुरोहित,सुभम पुरोहित, तुषार रंगा, डा यज्ञेश नारायण पुरोहित ने आतिशबाजी करके मिठाई बांटी व बधाई दी। पधारे हुए सभी आंगतुकों का अधिवक्ता त्रिलोक नारायण पुरोहित ने आभार जताया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!