राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शहर में फायरिंग की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र के रामपुरा बस्ती की है। जहां पर गाड़ी को आगे पीछे करने की बात को लेकर फायङ्क्षरग हुई है। जिसमें एक युवक घायल हो गया है। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसरा रामपुरा बस्ती गली नम्बर 7 में यह फायरिंग हुई है। जिसमें भुवनेश्वर नाम का युवक घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है। फायरिंग की सूचना के बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।
