राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विवाहिता के लापता हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना चुरू के वार्ड 35 की है। जहां पर से 28 नवम्बर को महिला लापता हो गयी। इस सम्बंध में कोतवाली थाने में महिला के पति ने गुमशुदगी दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि वह पिछले दो साल से रोजगार के सिलसिले में चूरू रहता है। फिलहाल वह अपनी पत्नी खुशबू और बच्चों के साथ वार्ड 35 में रह रहा है। उसकी शादी साल 2017 में चन्दौना, बिहार निवासी खुशबू के साथ हुई थी। 28 नवम्बर 2024 की सुबह करीब 10 बजे वह काम करने घर से निकाल गया था। देर शाम जब घर आया तो उसकी पत्नी खुशबु घर से लापता मिली। उसने अपनी पत्नी की सभी जगह तलाश की और रिश्तेदारी में फोन भी किया। मगर उसका कोई सुराग नही लगा। वह अपने दो बच्चों को भी यहां छोड़कर गई है। रमन ने अपनी पत्नी की तलाश की मांग की है।
