राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज देशभर में कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली का पर्व है। कार्तिक पूर्णिमा का बड़ा महत्व माना गया है। माना जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान शिव, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। कार्तिक पूर्णिमा पर ही देव दीपावली का पर्व मनाया जाता है लेकिन, इस शुभ दिन भूलकर भी कुछ कार्य नहीं करने चाहिए, नहीं तो मां लक्ष्मी नाराज होती हैं और धन की हानि हो सकती है। देव दीपावली के दिन दीपदान अवश्य करना चाहिए. इससे घर में सुख समृद्धि की वृद्धि होती है।
कार्तिक पूर्णिमा ये काम भूलकर न करें
कार्तिक पूर्णिमा के दिन तामसिक भोजन यानी मांस-मदिरा का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन काले रंग के वस्त्र बिल्कुल न पहनें अगर आप कार्तिक पूर्णिमा के दिन काला वस्त्र पहनते हैं तो शुभ नहीं माना जाता है।
तुलसी को माता लक्ष्मी का प्रतिक माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा पर तुलसी पूजन भी किया जाता है, इसलिए इस दिन भूलकर भी तुलसी का पत्ता नहीं तोडऩा चाहिए।
ऐसा करने से जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।