दीपावली पर सजा बाजार,पटाखें पिछले साल की तुलना में हुए महंगे

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दीपावली के महापर्व की तैयारियां जोरों-शोरों से की जा रही है। घरों में साफ सफाई का दौर अब तक जारी है। कलर किया जा रहा है। बच्चों के लिए कपड़ों की खरीदारी की जा रही है। स्कूलों में रविवार से ही छुट्टियां शुरू हो चुकी है। दीपावली को लेकर हर कोई खास तैयारियों में जुटा है। मिठाईयों की दुकान हो या फिर बर्तन की। ज्वैलर्स हो या फिर अन्य स्टॉल हर और रंग बिरंगी से रोशनी से नहाया हुआ शहर नजर आ रही है। दीपावली पर घर-घर होने वाले दीपक से लेकर गाडिय़ों तक की बुकिंग फुल है। हर केाई शुभ मुहुर्त में ही काम करना चाहता है।
इसी बीच पटाखों की दुकान भी लग गयी है। पटाखेां की दुकानों पर अनेक तरह के नए पटाखें भी इस बार आए है। जो कि छोटे बच्चों से लेकर बड़े तक छोड़ सकते हैं। पटाखा व्यवसायी ने बताया कि इस बार लाइसेंस प्रक्रिया में सरलीकरण किया गया है। जिसके लिए प्रशासन का धन्यवाद है। वहीं पटाखों की कीमतों के बारे में जानकारी देते हुए पटाखा व्यवसायी ने बताया कि इस बार पटाखों की रेटों में बदलाव हुआ है। पिछले साल की तुलना में औसतन पांच प्रतिशत तक रेट बढ़ गए है। जिसके चलते पटाखों महंगे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!