नाबालिग के साथ मारपीट कर बाइक छीनने का आरोप

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नाबालिग के साथ माारपीट करने और बाइक छीनकर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में पलान के रहने वाले व्यक्ति ने कैलाश,मुकेश,अनिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 22 अक्टूबर की रात को करीब साढ़े ग्यारह बजे के आसपास की बतायी जा रही है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उसके नाबालिग बच्चे को रोका और जाति को निशाना बनाते हुए गालियां दी। जिसके बाद आरोपित ने प्रार्थी के बेटे के साथ मारपीट की ओर बाइक छीनकर ले गए। परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!