सैलुन करने वाले राहुल गांधी को बताई अपनी कहानी,फिर बोला-संतुष्टि मिली,जाने क्या माजरा

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राहुल गांधी को लेकर एक वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। कांग्रेसी इसे राहुल गांधी की आम आदमी से जुड़ाव बता रहे हैं। दरअसल बीते दिनों राहुल गांधी दिल्ली के एक सेलुम में पहुंचे। जहां पर राहुल गांधी ने सेंविग करवाई। वीडियो में राहुल ने लिखा कि कुछ नहीं बचता है आज के भारत के हर मेहनतकश गरीब और मध्यम वर्ग के व्यक्ति की कहानी बयां करते हैं।

वीडियो में सेविंग करने वाला शख्स लगातार राहुल गांधी से अपनी बातें बता रहा था। सेंविग करने वाले अजीत ने राहुल गांधी को बताया कि कैसे वे दिनभर काम करते हैं ताकि दिन के आखिर में कुछ पैसे बचा सकें। अजीत ने यह भी कहा कि राहुल से अपनी कहानी बताने के बाद उन्हें खुशी और संतुष्टि महसूस हुई।

अजीत राहुल से कह रहे हैं- पहले सोचा था आगे भविष्य हमारा अच्छा होगा, लेकिन यहीं के यहीं रह गए। हम क्या करें, हम दिव्यांग हैं। जिंदगी ऐसे ही कट रही है। बच्चों का भविष्य अधर में है। आपके राज में हम बहुत खुश थे। कांग्रेस के राज में सुकून था। हम जैसे गरीबों को सहारा देने वाला कोई तो है। मुझे राहुल जी से मिलकर बहुत सुकून मिला। जिसके बाद लगातार अजीत के पास ग्राहकों की संख्या बढ़ गयी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!