सलमान की खास रही सोमी ने दिया लॉरेंस का डायरेक्ट मैसेज,लिखा-नम्बर दो जूम पर बात करनी है,पढ़ें खबर

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बाबा सिद्दकी की हत्या के बाद लगातार लॉरेंस विश्नोई टेडिंग में है। लॉरेंस और सलमान खान की अदावत जगजाहिर है। अब सलमान खान की खास रही सोमी अली ने इंस्टाग्राम पर लॉरेंस विश्नोई को डायरेक्ट मैसेज लिखा है। यूएस में रहने वाली सोमी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लॉरेंस से गुजारिश की है कि वो उनसे जूम कॉल के जरिए बात करें। सोमी ने इस पोस्ट में यह भी लिखा कि वो राजस्थान में बिश्नोई समाज के मंदिर जाकर पूजा भी करना चाहती हैं। सोमी ने लॉरेंस से उनका मोबाइल नंबर भी मांगा है। सोमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लॉरेंस का फोटो शेयर किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘ये लॉरेंस बिश्नोई को डायरेक्ट मैसेज है।

नमस्ते, लॉरेंस भाई। सुना भी है और देखा भी कि आप जेल से भी जूम कॉल्स कर रहे हो तो मुझे आपसे कुछ बातें करनी हैं। प्लीज मुझे बताएं कि ये कैसे हो सकता है?
सोमी ने आगे लिखा, हमारी पूरी दुनिया में सबसे पसंद की जगह राजस्थान है। हम आपके मंदिर आना चाहते हैं पूजा के लिए, पर पहले आपसे जूम कॉल हो जाए और कुछ बातें तय हो जाएं पूजा के बाद।फिर यकीन मानिए कि ये आपके फायदे की ही बात है। आपका मोबाइल नंबर दे दीजिए, यकीन मानिए बड़ा अहसान होगा आपका। शुक्रिया।’
सोमी लम्बे समय तक सलमान के खास रही और बताया जाता है कि सोमी और सलमान ने एक दूसरे को करीब आठ साल तक डेट किया गया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!