राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस महकमें में हैड कांस्टेबलों के एएसआई के आदेश जारी हुए है। इस सम्बंध में एसपी कावेन्द्र सागर के आदेश जारी किए है। जिसमें कुल 98 हैड कांस्टेबल को एएसआई बनाया गया है। जिन्हें अब अब संवर्ग पाठ्यक्रम हेतु पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में भेजा जाएगा आदेशों के अनुसार कुल 98 एएसआई बने है। बीते दिनों इस सम्बंध में आदेश जारी किए गए थे। जिसमें 81 हैड कांस्टेबल को एएसआई बनाया गया था। जिसके बाद आज एक और सूची जारी की गयी है। जिसमें 17 और हैड कांस्टेबल को एएसआई बनाया गया है। ऐसे में कुल 98 हैड कांस्टेबल को एएसआई बनाया गया है।








