धोखाधड़ी से जमीन के नाम पर ले लिए 6 लाख लेकिन….

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जमीन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में महाजन पुलिस थाने में संगरिया निवासी गुरलाल सिंह पुत्र सुरेन्द्र पाल सिंह ने युनुस खान पुत्र अख्तर हुसैन,लखवीर सिंह पुत्र इकबाल सिंह,चेतराम पुत्र देवीलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 18 अप्रैल 2022 को महाजन की है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उसे जमीन दिलाने के नाम पर तथ्य छिपाते हुए भूमि का इकरार नामा करवा दिया। जिसके बाद आरोपित ने साईपेटे उसके पास से 6 लाख रूपए ले लिए। जब प्रार्थी ने कुछ समय बाद जमीन के लिए कहा तेा पता चला की आरोपित के नाम से कोई जमीन है ही नहीं। प्रार्थी ने बताया कि जब उसने आरोपित से कहा तो आरोपित ने पैसे देने से इंकार कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!