राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना पांचू पुलिस थाना क्षेत्र के जांगलू में 10 दिसम्बर की शाम की है। जहां पर 27 वर्षीय युवक अशोक पुत्र श्रीराम कृषि कार्य कर रहा था। इसी दौरान खेत में काम करते समय उसे करंट लग गया। जिसके चलते अशो की मौत हो गयी। इस सम्बंध में मृतक के रिश्ते में भाई राजाराम ने मर्ग दर्ज करवायी है।
