दही भल्ले खाने वाले 26 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार,अस्पताल में भर्ती

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शादी समारोह में फूड पॉइजनिंग का शिकार हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना अनूपगढ़ की है। जहां पर शादी समारोह में दिल्ली भल्ला खाने से दुल्हन पक्ष के 26 लोग बीमाार हो गए। उल्टी दस्त की शिकायत के बाद सभी को रावला अस्पताल में भर्ती करवाया है। जानकारी के अनुसार रावला की कुम्हार धर्मशाला में मंगलवार एक लड़की की शादी थी। समारोह में मेहमानों के लिए खाना बनाया गया था। जिसमें दही भल्ले बनाए गए थे। जिसको खाने के बाद 26 लोगों को बुधवार सुबह उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत हो गई। जिससे 10 महिलाएं, 7 बच्चे और 9 पुरुषों की तबीयत बिगड़ी है। सभी बीमार लोगों को इलाज के लिए रावला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!