242 ने करवाई ठगी की शिकायत,होल्ड करवाए 28 लाख से अधिक रूपए

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। डिजीटल होती दुनिया में ठगी के मामले भी अब डिजीटल हो गए है। जिसके चलते हजारों किलोमीटर दूर बैठकर भी सैकड़ों में ठगी की जा रही है। इसी के चलते साईबर सैल द्वारा लगातार आमजन को जागरूक किया जा रहा है। आमजन को इसके लिए बाकायदा नम्बर दिए गए है और ठगी अगर हो भी जाए तो समय रहते इसकी रिपोर्ट दी जाए तो इसे रोका जा सकता है। इसी कड़ी में साइबर क्राइम रेस्पांस सेल के प्रभारी मानाराम गर्ग की टीम ने सितम्बर माह में फ्राँड की 242 शिकायतों पर कार्रवाइ की। टीम ने बैंक व तकनीकी साधनों के माध्यमों से फ्रॉड ट्राजेंक्शन को ट्रेस किया। जिसके बाद ठगी के पैसों के प्रयुक्त किए गए खातों को ब्लॉक करवाया। टीम ने बीते एक महीने में 28 लाख 70 हजार रूपए संदिग्ध खातों में होल्ड करवाएं है। वहीं 2 लाख 63 हजार रूपए पीडि़त लोगों को वापस दिलवाएं है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!