You are currently viewing 22 वर्षीय विवाहिता ने लगाई फांसी,2022 में की थी लव मैरिज

22 वर्षीय विवाहिता ने लगाई फांसी,2022 में की थी लव मैरिज

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल थाना क्षेत्र के आवासीय कॉलोनी में 12 नवम्बर की शाम की हे। जहां पर 22 वर्षीय दुर्गा कुमारी ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। इस सम्बंध में मृतका के ससुर महेन्द्र राम ने मर्ग दर्ज करवाते हुए बताया कि दुर्गा ने उसके बेटे अर्जुन से 2022 में लव मैरिज की थी। जिसके बाद दोनो का जीवन सुखपूर्वक चल रहा था। बीते दिनों ही उसका बेटा गांव गया हुआ था और पीछे से बहु ने फांसी लगा ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।