राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 21 वर्षीय विवाहिता की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के 604 आरडी सतासर में 20 जून की है। इस सम्बंध में मृतका के पिता कालु खां ने रिपोर्ट दी है।
परिवादी ने बताया कि उसकी 21 वर्षीय बेटी पठानी पत्नी सबान खां जो कि ईद के त्यौंहार पर घर पर आयी हुई थी। खेत में स्प्रे करते समय स्प्रे के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गयी। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।