17 की लड़की और 36 का लड़का,रूकवा दी शादी,किया पाबंद

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देवउठनी एकादशी पर प्रदेशभर में जमकर शादियां हुई। इसी बीच लड़के की आधी उम्र की लड़का भी विवाद हो रहा था। जिसे चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने रूकवा दिया। मामला श्रीगंगनगर क्षेत्र का है। जहां पर प्रेम विवाह हो रहा था। चाइल्ड हेल्प लाइन को इसकी सूचना मिली थी। कल्याण समिति व पुलिस-प्रशासन की टीम विवाह स्थल पर पहुंचे। प्रशासनिक टीम द्वारा दुल्हन के माता-पिता से उसकी आयु संबंधी तथा दूल्हे के माता पिता से उसकी आयु के प्रमाणित दस्तावेज मांगे। दुल्हन के जन्म प्रमाण पत्र व 8 वीं कक्षा की अंक तालिका को पेश किया। इसमें दुल्हन की जन्म तिथि 8 अगस्त 2007 मिली।
इस हिसाब से लड़की 17 साल की ही थी। इधर लड़के के परिजनों द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों में उसकी आयु 36 साल थी। प्रशासनिक टीम ने लड़की की उम्र 18 साल से कम होने के कारण इस शादी को रुकवा दिया और परिजनों को पाबंद किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!