राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राजस्थान के विधानसभा स्पीकर ने विधानसभा की 16 समितियों में सभापति और सदस्यों की नियुक्तियां की है। नियम समिति में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को एक साथ मेंबर बनाया गया है। वहीं 16 समितियों में से तीन के सभापति कांग्रेस के विधायकों को बनाया गया है।

प्रश्न और संदर्भ समिति का अध्यक्ष राजेन्द्र पारीक को बनाया गया। इसमें सदस्य के तौर पर कोलायत के विधायक अंशुमान भाटी के साथ-साथ शिव के निर्दलीय विधायक रविन्द्र भाटी को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। महिलाओं व बालकों के कल्याण समिति में नोखा विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी को शामिल किया गया है।

याचिका और सदाचार समिति में बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास को शामिल किया गया है। जनलेखा समिति मेंं खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल को शामिल किया गया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!