HTML tutorial

शेयर बाजार में पैसे दुगुना करने का झांसा देकर लगाया 14 लाख का चूना




राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शेयर बाजार में पैसा दुगुना करने का झांसा देकर लाखों रूपए हड़पने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में मान्याणा निवासी अरूण भांभु ने सुरेश बजाज,नेमचंद बजाज,कांता देवी,पिंकी बजाज,अर्चना व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसे शेयर बाजार में पैसे लगाने को लेकर प्रलोभन दिया। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने शेयर बाजार में ट्रेड कर पैसे दुगुना करने का झांसा देकर 14 लाख रूपए हड़प लिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp Group Join Now
error: Content is protected !!