राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 13 वर्षीय नाबालिग को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पीडि़ता की माँ की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीडि़ता की माँ ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि घटना करीब दस दिन पहले की है । पीडि़ता ने पालाराम व बसंती के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

परिवादिया ने बताया कि दस दिन पहले उसका पति काम पर गया हुआ था। वह भी किसी काम से कुछ देर के लिए घर से बाहर गई थी। तब आरोपिया बसंती उसकी 13 वर्षीय बेटी को किसी काम के बहाने से घर ले गई, जहां आरोपी पालाराम ने उसके साथ बलात्कार किया। पीडि़ता का बुधवार को मेडिकल कराया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ पोक्सो में मामला दर्ज किया गया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!