


12th Board Result राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 5वीं, 8वीं और 10वीं बोर्ड के रिजल्ट के बाद 12वीं बोर्ड के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। रिजल्ट का इंतजार अब बस खत्म होने वाला है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं के आटर्स, कॉमर्स व साइंस के रिजल्ट को लेकर तारीख का एलान कर दिया है। बोर्ड के अनुसार कल 31 मार्च की सुबह 10 बजे परिणाम घोषित किया जाएगा।


इसको लेकर बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर रिजल्ट जारी करेंगे। 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को खत्म हुई थी, जिसमें 9 लाख 10 हजार 9 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे। बोर्ड इतिहास में पहली बार मार्च महीने में 12वीं का रिजल्ट घोषित हो रहा है। बता दें कि बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को घोषित कर दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी हुआ।